परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत नायब तहसीलदार स्कूल पहुंची

0

News By –  नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 30 मार्च 2022/ रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद करने नायब तहसीलदार चंदना तिवारी पहुंची।

चंदना तिवारी नवोदय विद्यालय अमरकंटक की पूर्व छात्रा रही है जिन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। परीक्षा जीवन का हिस्सा है जिसे सकारात्मक सोच और खुशी से अवसर समझकर स्वीकार करना चाहिए। विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व सकारात्मक सोच रखने, समय का प्रबंधन करने और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग रहते हुए निरंतर मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, डॉक्टर इत्यादि क्षेत्रों के बारे में अवसरों से अवगत कराते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा के प्राचार्य एस.एन. पुरवार एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।