शनिवार को शहर की स्वास्थ सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानिए क्यों?

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा कल बंद का आह्वान
  • शनिवार को शहर में बंद रहेंगी निजी अस्पतालों में OPD
  • 11 बजे जिला चिकित्सालय में होंगे IMA के सभी चिकित्सक 
  • शहर विधायक चैतन्य काश्यप को देंगे ज्ञापन 
  • आकस्मिक सेवाएं रहेंगी चालू 

आई एम ए रतलाम इकाई के अध्यक्ष डॉ बी. एल. तापड़िया एवं सचिव डॉ चैतन्य खंडेलवाल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया की चिकित्सक अपनी सेवाएं विषम परिस्थितयो मे भी दे रहे है, लेकिन वर्तमान मे एक निजी चिकित्स्क स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ अर्चना शर्मा जो कि दौसा (राजस्थान) से थी, जिन्होंने विधि विरुद्ध 302 का केस पंजीकृत करने के कारण आत्महत्या की है। उनकी आत्महत्या से चिकित्सा जगत को अभूतपूर्ण क्षति हुई तो जिसके तहत जिले के समस्त चिकित्स्कों ने एक एक दिन प्रात: 8 से सायं 6 बजे तक ओ पी डी (OPD) सेवा का बंद का आह्वान किया है| इस अवधि मे आकस्मिक सेवाएं ही चालू रहेंगी।

आइ एम ए ने जन समुदाय से अपील की कि इस तरह की घटनाये समाज से लिए अहितकर है और इससे आसमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे है। इस बंद के आह्वान के माध्यम से यह संदेश देना चाहते है की शासन इस तरह की घटनाओ पर कड़े नियम बनाये ताकि इस तरह की घटनाये ना घटे और किसी भी चिकित्सक को इस तरह के कदम ना उठाना पड़े।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


 


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|