मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 22 के प्रकाशन कार्य का निरीक्षण…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 06 अप्रैल 2022/ नगर पालिक निगम रतलाम की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2022 के प्रकाशन कार्य का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। मतदाता सूची के प्रकाशन का कार्य 4 अप्रैल से 11 तक निर्धारित प्राधिकृत स्थल पर किया जाकर दावे-आपत्ति प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम जोडने, विलोपन करने एवं मतदाता की मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टि में यदि कोई संशोधन है तो मतदाता निर्धारित प्रारुप में आवेदन कर कार्यवाही कर सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम जोडने हेतु मतदाता को फार्म ईआर-1 में आवेदन, आयु, पहचान और पते की पुष्टि आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आयु के प्रमाण के लिए संभावित दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, ड्रायविंग लायसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट आदि, पते के प्रमाण के लिए संभावित दस्तावेज राशन कार्ड, बिजली बिल, बैंक पास बपुक, ड्रायविंग लायसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि आवश्यक है। मतदाता सूची में नाम पर आपत्ति हेतु फार्म ईआर-2 में आवेदन करना होगा। मतदाता सूची की प्रविष्टि में सुधार हेतु संशोधन आवेदन फार्म ईआर-3 में करना होगा। समस्त प्रकार के आवेदन वार्ड में निर्धारित प्राधिकृत स्थलग पर नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी के पास उपलब्ध है, वहां मतदाता आवेदन कर सकते हैं।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|