जमीनों की गड़बड़ी के मामले में कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज…

0
  • जमीनों की गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा कार्रवाई के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर हुई एफआईआर
  • अतिक्रमण कर प्लाट विक्रय के मामले में कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

2 दिन पूर्व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीनों की गड़बड़ी के मामले में एफआईआर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे| कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर भूखंड विक्रय करने के आरोप में औद्योगिक क्षेत्र थाने में एक कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है| कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार सुबह राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीनों की गड़बड़ी करने वाले कॉलोनाइजर्स के खिलाफ एफआइआर कराने के निर्देश दिए थे| कलेक्टर ने वर्धमान नगर के मामले में भी एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे|

कलेक्टर के निर्देश पर रतलाम शहर नायाब तहसीलदार मनोज चौहान के प्रतिवेदन पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने कॉलोनाइजर विजेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है| आरोप है कि बिरयाखेड़ी स्थित शासकीय नाले की भूमी पर अतिक्रमण कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से भूखंडों का विक्रय कर धोखाधड़ी की गई| कॉलोनाइजर द्वारा आवासीय कॉलोनी वर्धमान नगर विकसित करने के लिए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से अभिन्यास स्वीकृत कराया गया, लेकिन नगर निगम से कॉलोनी विकास हेतु आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई| नगर और ग्राम निवेश विभाग के नक्शे में शासकीय नाले के स्थान को परिवर्तित किया गया| आरोप है कि अन्य निजी भूमि और शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर 36 भूखण्ड धारियों को प्लाट पर कब्जा दिया गया. प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होने पर नायाब तहसीलदार के प्रतिवेदन पर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है|


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|