जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 20 अप्रैल 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिला खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। विभाग में खनिजों के अवैध परिवहन में वाहनों को जप्त किया है। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि 02 वाहन गिट्टी और रेत के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना रावटी की अभिरक्षा में रखे गये। तहसील जावरा के रोजाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना जावरा की अभिरक्षा मे रखा गया।

सालाखेडी चौकी के पास डंपर क्रमांक MP09GF6845 को खनिज गिट्टी-चुरी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन की अभिरक्षा मे रखा गया। इसी प्रकार सालाखेडी चौकी से करमदी रोड पर डंपर क्रमांक RJ26GA2701, MP47H0405 को खनिज गिट्टी चुरी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन की अभिरक्षा मे रखा गया। इसके बाद एक डंपर को खनिज बोल्डर के अवैध परिवहन मे जप्त कर पुलिस थाना नामली की अभिरक्षा में रखा गया।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|