पंडित श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) द्वारा 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 23.04.2022 से 29.04.2022 तक….

0

पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ( सीहोर वाले) के मुखारविन्द से सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन दिनांक 23.04.2022 से 29.04.2022 तक कनेरी रोड हरथली फंटा पर किया जाना है। शिवमहापुराण कथा का प्रतिदिन श्रवण लाभ लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुजनों के आने की प्रबल सम्भावना होने से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:

डायवर्जन प्लान

प्रातः 09.00 बजे से लेकर रात्रि 09.00 बजे तक सभी भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त:

01. ग्राम रानीसिंग से लालगुवाडी, ग्राम कनेरी होते हुए रतलाम आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

02. ग्राम कनेरी से टू-व्हीलर एवं मध्य फोर-व्हीलर वाहन ग्राम मथुरी से करमदी जैन मंदिर होते हुए रतलाम शहर की ओर जा सकेगें।

03. ग्राम करमदी जैन मंदिर होते हुए ग्राम मथुरी आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्दौर, बदनावर, मंदसौर, नीमच से आने वाले श्रद्धालु सालाखेडी से करमदी होते हुए करमदी जैन मंदिर से मथुरी होते हुए (वाहन पार्किंग कर) सभा स्थल पहुंच सकते है।

04. ग्राम सागोद रोड से मोतीनगर होते हुए त्रिवेणी तरफ से आने वाले भारी वाहन निषेध / प्रतिबंधित रहेंगे।

05. कल्याण नगर से मोतीनगर त्रिवेणी मंदिर होते हुए कनेरी, मथुरी आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

06. ग्राम सागोद तरफ से आने वाले भारी वाहन अमृतसागर तालाब होते हुए त्रिपोलिया गेट, चमारीया नाका से करमदी रोड निकल सकते है।

07. ग्राम पलसोडी बिबडौद से आने वाले भारी वाहन बाजना बस स्टेण्ड से अमृतसागर गार्डन त्रिपोलिया गेट, चमारीया नाका होते हुए करमदी निकल सकते है।

एकांकी मार्ग व्यवस्था

01. कथा समाप्ति उपरांत कनेरी रोड़, त्रिवेणी, मोतीनगर, कल्याण नगर मार्ग वन वे रहेगा, अर्थात त्रिवेणी की ओर से कथा स्थल की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगें, वाहन चमारिया नाका से करमदी मथुरी होते हुए ग्राम कनेरी की ओर जा सकेगें। 02. कनेरी रोड़, त्रिवेणी, मोतीनगर, अमृत सागर तालाब रोड वन वे रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

01. कनेरी विध्यवासिनी पार्किंग- ग्राम लालगुवाडी रानीसिंग, झाबुआ-अलीराजपुर, धार राजगढ़ एवं गुजरात राज्य की तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनो की पार्किंग विधवासिनी कॉलोनी कनेरी के पास की जावेगी।

02 मथुरी पार्किंग – इन्दौर, उज्जैन, धार, नीमच मन्दसौर तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग ग्राम करमदी जैन मंदिर से होकर ग्राम मथुरी वाहन पार्किंग में की जावेगी।

03. कनेरी व त्रिवेणी पार्किंग- रतलाम शहर, सैलाना, जावरा, बाजना, रावटी, राजस्थान राज्य की ओर से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम

फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग त्रिवेणी मैला ग्राउन्ड एवं कनेरी पुलिस लाईन के सामने वाहन पार्किंग में की जावेगी।

04. हरथली पार्किंग ग्राम हरथली से आने वाले वाहनो कि पार्किंग कथा स्थल के पीछे ही हरथली पार्किंग में की जा सकेगी।

शिवपुराण महाकथा के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

शिवपुराण कथा हेतू मार्ग एवं यातायात व्यवस्था