रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए प्रक्रिया 8 मई 2022 को होगी। निवार्चन अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय शर्मा ने गुरुवार को निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया। रतलाम प्रेस क्लब के सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी को पत्र सौंपते हुए उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रम की भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शर्मा के अलावा वरिष्ठ सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनिल पारीख, एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराएगें।
सचिव गोस्वामी ने बताया कि रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा भी 8 मई को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। पॉवर हाउस रोड स्थित रतलाम प्रेस क्लब भवन पर साधारण सभा में सहमति नहीं होने पर उसी दिन निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्वाचन में रतलाम प्रेस क्लब में अध्यक्ष- 1 पद, उपाध्यक्ष – 3 पद, सचिव -1 पद, सहसचिव 2 पद, कोषाध्यक्ष -1 पद, कार्यकारिणी सदस्य-11, कुल 19 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी।



