आईसीएआई की रतलाम ब्रांच की सिकासा कमिटी (सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल फॉर स्टूडेंट एसोसिएशन) का गठ
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा सिकासा कमेटी का गठन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किया गया.
सिकासा चेयरमैन सीए मोहित श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया की सिकासा कमेटी वर्ष 2022-23 के लिए गठित की गई हे जिसके अंतर्गत हिमांशी मूंदड़ा – वाईस प्रेसिडेंट, रजत कटकानी – सेक्रेटरी, मोहित सतवानी – जॉइंट सेक्रेटरी, ईशा अग्रवाल – ट्रैज़रार, परिधि कोठारी – कन्वेनर एवं हर्षिता बाफना – मीडिया मेनेजर के पद पर मनोनीत किये गए हैI
उन्होंने बताया की सिकासा के अंतर्गत स्टूडेंट्स के लिए एकेडमिक ओर मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत विभिन विषय पर प्रस्तुतीकरण, स्टूडेंट्स के लिए मोटिवेशनल प्रोग्राम, सांस्कृतिक प्रोग्राम, इंडस्ट्रियल विजिट के साथ ही इंडोर एवं आउटडोर खेलो का आयोजन, एवं सीए कोर्स के विषयो से संबंधित चर्चा एवं सेमिनारों का आयोजन किया जाता है और इन्ही उद्देश्यों के साथ रतलाम ब्रांच सिकासा कमिटी का गठन किया गया है।
रतलाम ब्रांच चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा, वाईस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन, सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका, ट्रैज़रार सीए आकाश मित्तल एवं कमिटी मेम्बर सीए अंचल मूणत ने सभी मनोनीत सदस्यो को बधाई प्रेषित की तथा शाखा द्वारा स्टूडेंट्स के सर्वागीण विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।



