पंडित प्रदीप मिश्रा ने अतिप्राचीन अमृतसागर तालाब सहजने का दिलाया संकल्प…

0

News by – नीरज बरमेचा 

  • आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देखने आना है तो रतलाम आकर देख लो
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद गुमानसिंह डामोर पहुंचे आशीर्वाद लेने

रतलाम। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देखने आना है तो रतलाम आकर देख लो, यहां पर मेहनत करके हाथों से सेंव रगडक़र बनाने वालों ने रतलाम का नाम नमकीन से देश ही नही विदेश में भी रोशन किया है। रतलाम के सोने की बात करें तो हाथों से निर्मित आभूषण विश्वविख्यात है। यही रतलाम की पहचान है। रतलामवासी आत्मनिर्भर हैं, रतलाम किसी शहर का मोहताज नहीं बल्कि दूसरे नगर और महानगर रतलाम पर आश्रित हैं।

उक्त विचार पंडित प्रदीप मिश्रा ने हरथली फंटा (कनेरी रोड) पर चल रही वैशाखी शिवमहापुराण के चतुर्थ दिवस मंगलवार को व्यासपीठ से कही। कथा का शुभारंभ आयोजक परिवार के कल्याणी रविंद्र पाटीदार ने व्यासपीठ की पूजन-अर्चन के साथ किया। कथा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। विजयवर्गीय ने पंडित मिश्रा को चांदी का नारियल और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। विजयवर्गीय ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि पंडित मिश्रा का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ है और आप दुनिया में शिवमहापुराण के माध्यम से परिवार, समाज, देश एवं  संस्कृति के परिचायक बनकर लोगों में एक अलख जगा रहे हैं। व्यासपीठ से पंडित मिश्रा छोटी-छोटी बातों से समाज को संस्कारित करने में जुटे हैं। इसके पश्चात विजयवर्गीय ने श्रद्धालुओं सहित व्यासपीठ से पंडित मिश्रा की मांग पर छोटी-छोटी गय्या… छोटे-छोटे ग्वाल…, सुमधुर भजन गाकर पूरे पांडाल को झूमने के लिए उत्साहित कर दिया। पंडित मिश्रा ने कथा के दौरान कहा कि खरगौन, देपालपुर, रायसेन, रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई कथा का रिकॉर्ड रतलामवासियों ने तोड़ दिया है। कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने वैशाख माह की महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर एक लौटा जल और एक बिल्बपत्र चढ़ाने का आह्वान किया। पंडित मिश्रा ने मजा आ रहा है जीने में … महादेव धडक़ रहा सीने में… के भजन पर पूरे पांडाल को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कथा के अंत में रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, नागदा विधायक दिलीप गुर्जर भी पंडित मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। 

श्री गढक़ैलाश मंदिर के अमृतसागर तालाब पर जताई चिंता
व्यासपीठ से कथावाचक पंडित मिश्रा ने शिवालयों के निकट जलाशयों की महत्ता पर प्रकाश डालने के दौरान शहर के अतिप्राचीन गढक़ैलाश मंदिर के अमृतसागर तालाब की बदहाली को लेकर चिंता जताने के साथ शासन, प्रशासन के अलावा नागरिकों की जागरूकता पर सवाल किए। नालों के पानी से दूषित तालाब के इतिहास पर पंडित मिश्रा ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुराने समय राजस्थान के जौधपुर के राजा रतलाम आए थे और अतिप्राचीन अमृतसागर तालाब से पानी भरकर ले गए थे। इससे राजस्थान में फैली बीमारी को रोकने में फायदा मिला था और सभी रोगमुक्त हो गए थे। जिसके बारे में किताबों में लिखा हुआ है। आज इस तालाब की हालत यह है कि गटर, नालों  का पानी इसमें समाया जा रहा है। सभी काम शासन, प्रशासन के ऊपर न छोडक़र यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे गंदा न करें और इसके संवारकर इस तरह सहेजे कि अगली बार मैं रतलाम आऊ तो इसका पानी पीऊंगा। बस इसे संवारने का काम आज से नहीं अभी से शुरू कर दें।

सेेवा के लिए जुट रहे शहरवासी
श्रद्धालुजन को रात्रि में भोजन की व्यवस्था हो या वाहन पार्किंग से कथा पांडाल तक बुजुर्गों को लाने-ले जाने की व्यवस्था हो, इसके लिए अब शहरवासी आगे आने लगे हैं। व्यासपीठ से पंडित मिश्रा ने रात्रि भोजन व्यवस्था के लिए श्री कालिका माता सेवा ट्रस्ट, प्रेमलता संजय दवे परिवार सहित अनेक संगठनों को साधुवाद देते हुए धन्यवाद दिया। श्री सरदार पटेल रोवर ग्रुप द्वारा शिवपुराण कथा में सेवा कार्य किया जा रहा है। रोवर लीडर रमाकांत तिवारी की ओर से कार्यकर्ता सेवा में जुटे हैं। बुजुर्गों को कथा स्थल पर लाने और छोडऩे के लिए 40 दोपहिया वाहन सेवा में जुटे हैं।इस व्यवस्था में जुटे सभी दोपहिया वाहनों के नंबर की सूची यातायात विभाग को सौंपी गई है।


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|