News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 अप्रैल 2022/ भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल प्रदीप कुमार बापट के सेवानिवृत्ति पश्चात प्रथम रतलाम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत, सम्मान, अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद गुमानसिंह डामोर, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, रतलाम महाराष्ट्र समाज के कोषाध्यक्ष राजेंद्र वाघ, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, महेंद्र कटारिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, प्रेस क्लब के सदस्यगण, पत्रकारगण तथा सामाजिक संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित थे।
मूलतः रतलाम जिले के जावरा निवासी सेवानिवृत्त एयर मार्शल बापट का कार्यक्रम में पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के सैनिकों से मिलकर सदैव अद्भुत अनुभूति होती है। सैनिकों के योगदान से देश गौरवान्वित रहता है। सैनिकों द्वारा अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया जाता है। सैनिक के सम्मान से हम सभी व्यक्ति प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बापट द्वारा वायु सेना में उच्च पदों पर शानदार कैरियर का निर्वाह किया गया है। इनके सम्मान से हमें आत्मीय प्रसन्नता हो रही है। हम सब गौरवान्वित हैं। कलेक्टर ने बापट को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए बापट के बाल सखा महेश मिश्रा द्वारा बाल्यकाल के संस्मरण सुनाए गए। कार्यक्रम का संचालन नीरज शुक्ला ने किया। आभार मुकेश गोस्वामी ने माना।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




