News by – नीरज बरमेचा
- जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष
- प्रतिनिधि मंडल ने जताई नाराजगी
- आयुक्त ने दिया सुधार का आश्वासन
रतलाम, २९ अप्रैल। शहर में जल प्रदाय व्यवस्था में लगातार समस्याएं निर्मित हो रही है। इससे आमजन परेशान है। जल वितरण समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षगण निगमायुक्त सोमनाथ झारिया से मिले और तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की। झारिया ने आश्वस्त किया कि जल्द ही जल वितरण व्यवस्था के तहत् टंकियां भरने के कार्य की समीक्षा कर नई व्यवस्था बनाएंगे। इससे आम लोगों को समय पर जल वितरण हो सकेगा।
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष निलेश गांधी, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री हेमन्त राहोरी, नन्दकिशोर पंवार, राकेश परमार, विनोद यादव, कमल सिलावट एवं लोकेश जायसवाल शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त को नलों से गंदा एवं मटमेला पानी आने की शिकायत करते हुए तत्काल स्वच्छ जल का वितरण कर आरंभ कराने की मांग की। उन्होंने जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने, पानी की टंकियों से बहने वाले पानी पर रोक लगाने, पाईप लाईन के लिकेज तत्काल ठीक करने एवं धोलावाड़ से रतलाम के बीच पाईप लाईन फोड़ कर की जा रही पानी की चोरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने रिलायंस कंपनी द्वारा लाईन जोड़ने एवं बिछाने के कार्य से गंदा पानी आने की शिकायत करते हुए इस समस्या का समाधान करने पर भी जोर दिया। पार्टी नेताओं ने मानसून पूर्व सभी सड़कों का पेचवर्क कराने एवं नालों की सफाई का कार्य भी कराने की मांग की। उन्होंने शहर की सभी कालोनियों एवं बस्तियों में सुचारू रूप से जल आपूर्ति करने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों को आए दिन होने वाली परेशानी से मुक्ति मिले। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




