News by – विवेक चौधरी
रतलाम। रविवार की शाम को जावरा तरफ से रतलाम की ओर तेज़ गति से जा रही एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई है तथा तीन अन्य घायल हुए हैं। कार को देखकर ही लगता है दुर्घटना कितनी खतरनाक थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि टायर फटने से यह दुर्घटना हुई है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना का कारण क्या था। स्थिति सामान्य होने पर कार सवार ही इसकी जानकारी दे सकते है। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर कर खेत में चली गई जहां कार का सामान बिखर गया एवं कार के एयरबैग भी खुल गए। गुजरात पासिंग यह कार कुशलगढ़ की बताई जा रही है। घायलों को इप्का फैक्टरी की एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए भिजवाया गया। घटना के विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|