काश्यप द्वारा चैन्नई में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान…

0

काश्यप द्वारा चैन्नई में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान
रतलाम 04 मई 2022। चैन्नई में आयोजित क्रीड़ा भारती नियामक मण्डल की बैठक के समापन अवसर पर वीर जीजा माता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान किया। सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसादजी महानकर, चैन्नई महानगर अध्यक्ष रवि कुमार एवं नियामक मण्डल सदस्यगण उपस्थित रहे। समारोह में जिन खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान किया गया, उनमें अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2021 में गोल्ड मेडल विजेता एस. विगनसा, खेलो इंडिया युथ गेम्स 2020 की राष्ट्रीय जुनियन एथलेटिक्स चैम्पियनशीप मंे गोल्ड मेडल विजेता एस. मिथलेश कुमार, इंडियन इंटरनेशनल हॉकी टीम में 2003-2006 तक शामिल रहे जूनियर टीम के कप्तान राजा वीरासामी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्लीम बम ट्रेनर, पावर एस. पंडियन शामिल है।  पंडियन सन् 1985 से जिम्नास्टिक एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे है और अब तक 5 हजार से अधिक विभिन्न आयु समूह के लोगों को प्रशिक्षित कर चुके है। समारोह में खेलों इंडिया एक भारत श्रेष्ठ मलखम्ब स्पर्धा 2020 में व्यक्तिगत रजत पदक जितने वाली बी.डी. जेसीका चौधरी की माता का सम्मान भी किया गया।