News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 05 मई 2022/ लाडली लक्ष्मी उत्सव 2 मई से 11 मई आयोजन के संबंध में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए। गुरुवार को आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, परियोजना अधिकारी रतलाम शहर चेतना गहलोत, प्रभारी सहायक आयुक्त पारुल जैन, महिला बाल विकास विभाग की अन्य परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
बताया गया कि लाडली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आगामी 8 मई को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जहां से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश में किया जाएगा। 8 मई के पूर्व सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्थानीय परंपरा अनुसार पीले चावल या स्थानीय स्तर पर तैयार निमंत्रण पत्र अथवा अन्य माध्यमों का उपयोग कर सभी लाडली परिवारों को समारोह मेंआमंत्रित किया जाएगा। समाज के व्यापक बदलाव में प्रमुख रूप से सहभागी व्यक्तियों का उद्बोधन होगा। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का कार्यक्रम स्थल आगमन पर ढोल धमाकों के साथ स्वागत सम्मान किया जाएगा।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में संबंधित सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए सफल बनाएं। इस दौरान लाडली लक्ष्मी उत्सव में व्यापक जनभागीदारी प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्थानीय हाट बाजार आदि स्थानों पर लाडली गीतों को बजाया जाएगा। सोशल मीडिया पर संदेशों का प्रसारण होगा। जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समिति, महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता दूतों, किसान मित्रों, सहयोगिनी समितियों, शौर्य दल के सदस्यों, स्वयंसेवी संगठनों, डेवलपमेंट पार्टनर्स की प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



