News by – नीरज बरमेचा
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर आरोप है कि उन्होंने झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इस वीडियो को वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर विक्रांत भूरिया ने कहा कि ‘सामाजिक अधिकारों के लिए जेल भी जाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं झुकूंगा नहीं।’
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के खिलाफ सांसद डामोर के निज सचिव सागर सिंह रावत की शिकायत की है। इस पर ही एफआईआर दर्ज हुई है। विक्रांत भूरिया ने पलटवार किया कि मेरे खिलाफ भाजपा के इशारे पर पुलिस ने दबाव में आकर बिना जांच के केस दर्ज किया है। मुझ पर एफआईआर भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर के वायरल वीडियो पर सवाल उठाने की वजह से की गई है। इसमें वह आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे थे। भूरिया ने कहा कि भाजपा और सांसद डामोर एक एफआईआर के दम पर मुझे झुका नहीं सकते, सच्चाई और समाज के अधिकारों के लिए यदि जेल भी जाना पड़े तो पीछे हटने वाला नहीं हूं।
यह है मामला
29 अप्रैल को अलीराजपुर में सांसद गुमान सिंह डामोर ने एक रैली में डिलिस्टिंग को लेकर कहा था कि अनुसूचित जनजाति के लोग, जिनके द्वारा धर्मांतरण कर लिया गया है उन्हें आरक्षण की सूची से बाहर निकाला जाएगा। सांसद के निज सचिव की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर दुष्प्रेरणा से काट-छांटकर वायरल किया गया। सांसद डामोर की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1)(बी),120 बी, 499, 500 में केस दर्ज किया है। साभार – अमर उजाला

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




