रतलाम में खुलेगी मुख्यमंत्री संजीवनी की 10 नई  क्लीनिक : विधायक काश्यप

0

रतलाम 09 मई 2022/ रतलाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। रतलाम में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक योजना के तहत्‌ 25 हजार की आबादी पर शहर में अलग-अलग १० नए संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे।

नागरिकों को सुलभ रूप से ईलाज मुहैया हो इस हेतु उनको अपने क्षेत्र में ही ईलाज की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक २५ हजार की आबादी पर नया संजीवनी क्लीनिक खुलेगा। प्रत्येक क्लीनिक के लिए बजट आवंटित हुआ है। इस हेतु विधायक चेतन्य काश्यप ने विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की। जिसमें डोसी गांव, रामगढ़, जवाहर नगर, अलकापुरी, दीनदयाल नगर रोड, मोमिनपुरा, सूरजमल जैन नगर, होमगार्ड कॉलोनी, करमदी में भी संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने वाले हैं। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी क्लीनिक के निर्माण हेतु भूमि आवंटित के लिए एसडीएम को निर्देशित भी किया है।