अब मिलेंगी पत्रकारों को प्रेस क्लब भवन में वाईफाई सुविधा, नवीन कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न…

0

News by – नीरज बरमेचा 

  • रतलाम प्रेस क्लब उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रतिवर्ष देगा पुरूस्कार
  • दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में अलग -अलग विधाओं में इनाम की घोषणा
  • प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों के लिए वाईफाई सुविधा होगी शुरू

रतलाम। पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित रतलाम प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की पहली बैठक में कई निर्णय लिए गए। बुधवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सचिव यश शर्मा ने बताया बैठक में  उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए रतलाम के दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में वार्षिक पुरूस्कार देने का निर्णय लिया गया। पुरूस्कार  प्रिंट , इलेक्ट्रानिक एवं डीजिटल मीडिया के क्षेत्र में अलग – अलग  दिए जाएगें। तीनों श्रैणी में तीन -तीन पत्रकारों को चुना जाएगा।  इस वर्ष के पुरूस्कार प्रिंट मीडिया में स्वर्गीय  प्रकाश उपाध्याय, सुरेश पंड्या एवं सुशील नाहर की स्मृति में दिए जाएगें। इलेक्ट्रानिक मीडिया में दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय रमेशचन्द्र ललवानी, प्रकाश खंडेलवाल एवं गोपालसिंह कुशवाह की स्मृति में दिए जाएगें। डीजिटल मीडिया (न्यूज पोर्टल )के लिए पुरूस्कार स्वर्गीय रमाकांत शुक्ला, चांद शर्मा एवं अशोक डोसी की स्मृति में दिए जाएगें। इसी तरह प्रेस फोटोग्राफर के लिए भी स्वर्गीय गजानन शर्मा (माई डियर)की स्मृति में उत्कृष्ट  फोटोग्राफी के लिए पुरू स्कार दिया जाएगा।  इसके पूर्व बैठक में साधारण सभाा में पािरत निर्णय के अनुसार संविधान संशोधन समिति का गठन किया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन , वरिष्ठ पत्रकार आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं सुधीर जैन को शामिल किया गया । इसमें अध्यक्ष एवं सचिव पदेन सदस्य के रूप में शामिल रहेगें। इसी तरह एक अनुशासन समिति भी बनाई गई । अनुशासन समिति के प्रभारी उपाध्यक्ष अमित निगम रहेगें। समिति में वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला, नरेन्द्र जोशी, विजय मीणा एवं सौरभ कोेठारी को शामिल किया गया है।

प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों के लिए वाईफाई सुविधा होगी शुरू
कार्यसमिति ने बैठक में पत्रकारों के लिए निशुल्क वाईफाई सुविधा शुरू करने का भी निर्णय लिया। पत्रकार भवन में बैठक सुविधा के साथ रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकेगें। यह सुविधा तीन दिन में शुरू हो जाएगी। इसके अलावा बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था के लिए शहर के पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों की कार्यशाला भी आयोजित करनें का निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकारों के लिए अन्य निर्णय भी लिए गए। बैठक में उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, हिमांशु जोशी, सहसचिव मुबारिक शैरानी, कार्यसमिति के सदस्य दिनेश दवे, हैमंत भट्ट, राजेश पोरवाल, केके शर्मा , नीरज बरमेचा, दिलजीतसिंह मान, चन्द्रशेखर सौलंकी, प्रदीप नागौरा, सिकन्दर पटेल,  शुभ दशोत्तर आदि मौजूद थे। 


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|