News by – नीरज बरमेचा
- 22 मई को सुबह 8.56 बजे देशभर के 225 स्थानों से एकसाथ शुरू होगी दुपहिया वाहन रैली,
- पहली बार होगा ऐसा आयोजन
रतलाम 12 मई 2022। क्रीड़ा भारती 22 मई को देशभर में ‘एक साथ-एक ही समय’ सुबह 8.56 बजे पर राष्ट्र की प्रदक्षिणा करेगी। देशभर के 225 स्थान से वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं, देश के मध्य में ऊॅं की आकृति बनाई जाएगी। ऐसा आयोजन देश में पहली बार हो रहा है।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती का देश के 27 प्रांतों के 450 जिलों में फैलाव है। हर बच्चा खेल से जुड़े, निरोगी रहे, साथ ही बच्चों में संस्कार का निर्माण करना क्रीड़ा भारती का काम है। इस साल स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में दो आयोजन किए है। जनवरी में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार किए गए थे, इसमें करीब 125 सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना था। इसी कड़ी में अब अलग स्वरूप में राष्ट्र की प्रदक्षिणा की जा रही है। देशभर के 225 स्थानों से इसकी शुरुआत होगी। यह यात्रा 18 हजार किमी घूमेगी, जिसमें करीब 18 हजार सहभागी रहेंगे। तय मार्ग पर 75-75 किमी के अंतर में यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा के प्रारंभ में भारत माता का पूजन कर जन गण मन का गान होगा। प्रमुख अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात केन्द्रीय पदाधिकारियों के संदेश वाचन होंगे। क्रीड़ा भारती प्रतिज्ञा एवं वंदे मातरम् गान के पश्चात 8.56 पर यात्रा प्रारंभ होगी।

राष्ट्र प्रदक्षिणा… यह रहेगा खास –
– ‘एक ही दिन, एक ही समय’ पूरे देश भर लगभग 225 स्थान से युवाओं की दुपहिया वाहन रैली का प्रारंभ ।
– प्रत्येक जत्थें में कम से कम 75 युवक-युवती ।
– प्रत्येक जत्थें 75 किमी अंतर चले और एक अखंड श्रृंखला बने।
– सिर्फ 3 घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांव, शहर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन होगा।
– दुपहिया वाहन जत्थे के साथ सबसे आगे राष्ट्र ध्वज, भारत माता की प्रतिमा तथा अपने अपने स्थान से क्रांतिकारियों की जीवनी का चित्र रहेंगे।
– दुपहिया वाहन चालक क्रीड़ा-भारती गणवेश में रहेंगे।
– स्थानीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक, क्रीड़ा प्रेमी नागरिक आदि को दुपहिया वाहन लेकर रैली में सम्मिलित होने का आग्रह करना है।
– स्थानीय क्रीड़ा संगठन, प्रशिक्षण संस्था भी सम्मिलित हो।
– सभी 225 स्थान पर यात्रा एक ही समय 8.56 मिनिट पर प्रारंभ होगी।
– आयोजन में सिर्फ राष्ट्रभक्ति के नारे लगेंगे।
– 75 अर्जुन अवार्डी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
उपलब्धि –
– संगठित रूप में, एक ही दिन-एक ही समय संपूर्ण राष्ट्र की प्रदक्षिणा करने की अनुभूति (आज तक का एकमात्र अनूठा उपक्रम)
– युवा कार्यकर्ता की टीम और उनमें नया विश्वास निर्माण करने वाला साहसपूर्ण अनुशासित उपक्रम
– संपूर्ण देश में 3 घंटे क्रीड़ा-भारती का वातावरण
– सिर्फ 3 घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांव, शहर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन।
– अधिकतम खिलाड़ी, प्रशिक्षक को जोड़ने का प्रयास
– अधिकतम नागरिक खेल के प्रति आकर्षित हो
– आनंद के लिए खेल संकल्पना से राष्ट्र निर्माण।
22 को नागपुर में रहेंगे राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी तैयारी –
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप 22 मई को नागपुर से निकलने वाली रैली में शामिल होंगे। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में काश्यप ने बताया सभी कार्यकर्ता अंतिम तैयारी के साथ उत्साह से लगे हुए है। यह अभिनव प्रयास है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी दावेदारी होगी। मीडिया से चर्चा के दौरान मध्य भारत प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य अशोक जैन लाला, क्रीड़ा भारती रतलाम अध्यक्ष गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, क्रीड़ा भारती सदस्य व खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन भी मौजूद थे।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




