जल वितरण में गड़बड़ी एवं खामियों को तत्काल सुधारा जाए , शहर वासियों को सुचारू ढंग से नियमित जल उपलब्धता सुनिश्चित करें, विधायक काश्यप

0

News by – नीरज बरमेचा 

जल प्रदाय व्यवस्था से कार्यपालन यंत्री शेख को हटाया ,

रतलाम 13 मई 2022 रतलाम शहर में नगर निगम द्वारा जल प्रदाय की स्थिति की समीक्षा विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा शुक्रवार शाम एक विशेष बैठक लेकर की गई ,बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम निगमायुक्त सोमनाथ झारिया आदि उपस्थित थे समीक्षा करते हुए विधायक कश्यप ने निर्देशित किया कि जल प्रदाय के संबंध में आ रही शिकायतों का तत्काल निराकरण करें शहर में सुचारू रूप से जल प्रदाय की व्यवस्था बनाई जाए, एक समान रूप से शहर के सभी क्षेत्रों मे जल उपलब्धता सुनिश्चित करें इस संबंध में नगर निगम नियोजित ढंग से कार्य योजना बनाकर कार्य करें

बैठक के दौरान शहर विधायक द्वारा जल प्रदाय व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई व्यवस्था गड़बड़ाने के कारण नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था के प्रभारी कार्यपालन यंत्री एम एच शेख को दायित्व से हटाया गया विधायक ने निर्देशित किया कि शहर में जल प्रदाय के संबंध में जो भी तकनीकी समस्याएं हैं अथवा स्टाफ संबंधी समस्या है उनका तत्काल समाधान किया जाए सभी खामियों को दुरुस्त किया जाए,जिन क्षेत्रों में जल प्रदाय ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें नगर निगम के मोरवानी तथा धोलावाड़ स्टेशंस पर सप्लाई की सतत मॉनिटरिंग की जाए शहर में जल प्रदाय नियमित रूप से हो,

जल प्रदाय व्यवस्था के संबंध में विधायक काश्यप ने कहा कि जब शहर की मांग के अनुसार धोलावाड़ डेम में पानी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है निगम के पास संसाधनों की भी कोई कमी नहीं है तब जल प्रदाय में गड़बड़ी क्यों है इस गड़बड़ी को तत्काल दुरुस्त किया जाए

बैठक में विधायक द्वारा वर्षा के पूर्व नालों की सफाई का कार्य अभियान के रूप में करने के निर्देश दिए गए,उन्होंने नगर निगम में नामांतरण की कार्रवाइयों में भी तेजी लाने हेतु निर्देशित किया अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|