प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सक्षमता के आधार पर समर्पण करना चाहिए – चेतन्य काश्यप

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 13 मई 2022। संगठन हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर ही सुदृढ़ एवं विकसित होता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सक्षमता के आधार पर समर्पण करना चाहिए। यह समर्पण कई प्रकार का हो सकता है। काश्यप ने रतलाम जिला कार्यालय के नवीन भवन की भी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व से चर्चा की गई है एवं शीघ्र ही इस योजना पर कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

उक्त बात रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित उनके सम्मान समारोह में कही। उल्लेखनीय है कि काश्यप ने भारतीय जनता पार्टी समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत पार्टी को 1 करोड़ रूपए की निधि का समर्पण किया है। पार्टी के प्रति उनके इस समर्पण को देखते हुए नगर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं समर्पण निधि अभियान के जिला प्रभारी प्रदीप चौधरी ने भी सम्बोधित किया। काश्यप रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के समर्पण निधि अभियान के प्रभारी भी रहे, जहां संगठन द्वारा समर्पण निधि का लक्ष्य उनकी अगवानी में पूर्ण किया गया।

समारोह में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, बलवंत भाटी, अरूण राव, सोना शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, संतोष पोरवाल, विनोद यादव, भगतसिंह भदौरिया, प्रहलाद पटेल, मंगल लोढा, मंसूर जमादार, विप्लव जैन, रजनीश गोयल, ओमप्रकाश बोरिया, राजेश रांका, करण वशिष्ठ, श्रीकांत डोशी, राजेश बैरागी, दिनेश राठौड़, दशरथ पाटीदार, धर्मेन्द्र व्यास सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार जिला सहप्रभारी जयवंत कोठारी ने माना तथा संचालन मनोज शर्मा ने किया।


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|