News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 14 मई 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित किसान कल्याण कृषि विकास विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पाया कि विभाग के तीन सहायक भूमि संरक्षण अधिकारियों के पास कोई विशेष कार्य नहीं है। कलेक्टर ने उपसंचालक विजय चौरसिया को निर्देश दिए कि उन तीनों अधिकारियों को फुर्सत में नहीं रहने दे, उनको कार्य दीजिए। कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विभाग के ग्राम पंचेड स्थित फॉर्म के निरीक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उपसंचालक ने बताया कि निरीक्षण नहीं किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि वहां पूर्व के प्रभारी एसएडीओ द्वारा घपला किया गया है, वहां का निरीक्षण अत्यावश्यक है, तत्काल निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नकली खाद-बीज की शिकायतें आ रही हैं, तत्काल दलों का गठन किया जाए। दुकानों का सख्ती से निरीक्षण हो, सैंपल लिए जाकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजें।
कलेक्टर ने अब तक अमानक विक्रय पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। सैंपल लेने की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि विभाग के निरीक्षकों द्वारा सैंपल लेने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने दुकानों की सूची देने के भी निर्देश दिए जहां प्रशासन द्वारा रेंडमली निरीक्षण करवाए जाकर सैंपल प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी रोस्टर निरिक्षण में प्राप्त की। इस दौरान उपसंचालक पी.एस. कनेल उपस्थित थे।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




