News by – नीरज बरमेचा
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के तत्वावधान में LABWAY® के सहयोग से विशाल रक्त परीक्षण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 15 मई 2022 रविवार को काटजू नगर स्थित मेहरा नर्सिंग होम में किया जा रहा है| सुबह 6:30 से दोपहर 1 बजे यह शिविर आयोजित किया जायेंगा| जिसमें तीन प्रोफाइल के द्वारा अलग-अलग जांचें काफी न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी|
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के अध्यक्ष नवदीप मूणत एवं सचिव सौरभ चपरोट ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया की 2018 में संस्था द्वारा रोटरी हाल रतलाम में ऐसा ही विशाल शिविर आयोजित किया गया था| जिसमे लगभग 300 लाभार्थियो ने शिविर का लाभ लिया था | इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमने यह शिविर आयोजित किया गया है| इसमें सबसे न्यूनतम मूल्य पर अनेक जांचो की सुविधा दी जा रही है| विषमता (Abnormality) आने पर Healthians Lab के चिकित्सको द्वारा नि:शुल्क टेलीफ़ोन ☎️ (On Call) पर परामर्श कराया जायेगा| सभी प्रोफाइल के टेस्ट NABL प्रमाणित लैब द्वारा कराई जाएँगी। सभी रिपोर्ट्स व्हाट्स एप पर भी उपलब्ध कराई जाएँगी|
शिविर संयोजक यतेन्द्र तिवारी, विनीत पिपाड़ा, सरबजीतसिंह सलूजा ने रतलाम शहरवासिओ ने आग्रह किया है की अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठाये|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|