गोवंश के अवशेष मिलने शहर में चक्काजाम, पुलिस प्रशासन आया एक्शन मोड में, चलाया बुलडोज़र….

0

News by – विवेक चौधरी 

रतलाम। रविवार को सुबह अचानक बीच शहर में चक्काजाम की खबर मिलने से सबका ध्यान आकर्षित हो आया। यह पता चलने पर कि रतलाम शहर के ईदगाह क्षेत्र में गोवंश के अंग मिलने और गोवंश की हत्या को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनो ने आक्रोशित होकर गौशाला तोपखाना पर चक्काजाम कर दिया, इससे कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई। यद्धपि पुलिस प्रशासन ने तत्काल इस पर ध्यान देते हुए समस्या के निराकरण के प्रयास प्रारम्भ कर दिए। इस बीच प्रदर्शन लगभग तीन घण्टे तक चला और प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम आयुक्त के विरोध में भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कसाई मंडी को शहर के बाहर करने, सभी बूचड़खाने बंद करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि नगर में अवैध मांस विक्रय होता है। बूचड़खाने बंद करने की मांग पर नगर निगम लगातार अनदेखी कर रहा है। शहर एसडीएम एवं सीएसपी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे और लंबे मान मनोव्वल के बाद प्रदर्शन बंद करवा पाए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ की। घटना गंभीर थी एवं साम्प्रदायिक स्थिति ना बने उसकी चिंता भी पुलिस प्रशासन को थी। वैसे भी मुख्यमंत्री ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के निर्देश दे रखें है। इन सब बातों से पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड़ में आ गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जानकारी जुटाई गई। उससे कुछ अहम सुराग मिले। रतलाम पुलिस, प्रशासन, नगर निगम एवं वेटनरी की संयुक्त टीम ने सभी मांस की दुकानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग व लाइसेंस चैकिंग एवं सीलिंग की कार्यवाई को अंजाम दिया। इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा बुलडोज़र भी एक्शन में दिखा। शेरानीपुरा और मोमिनपुरा में आरोपियों के अवैध कब्जे ढहाने की जानकारी मिली। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के अनुसार शहर के अलग अलग इलाकों में मांस मटन बेचने वाली दुकानों की जांच की गई और करीब तीस ऐसी दुकानों को सील किया गया, जिनके पास लायसेंस नहीं था और वे अवैध रुप से व्यवसाय कर रहे थे।


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|