News by – नीरज बरमेचा
दिनांक 15-05-22 को सुबह करीबन 08:30 बजे थाना माणकचौक में सूचना प्राप्त हुई की गौशाला बाडे के पास नाले में गाए के अंग पड़े हुए दिख रहे है, जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने गौवंश का वध करके नाले में फेंक दिया है । इसके अतिरिक्त आस-पास तलाश करने पर गौशाला रोड पर भेरु जी के ओटले के पास भी इस प्रकार के अवशेष प्राप्त हुए जिसकी सूचना पर फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माणक चौक द्वारा धारा 295 भा0द0वि0 व मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त अति संवेदनशील सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया तथा नगर निगम की टीम की मदद से उक्त गाय के शव के अंगों को एकत्र कर विधिवत् पशु चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा जाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया ।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर के अतिसंवेदनशील स्थानों पर तत्काल फोर्स तैनात किया
उक्त घटना में आरोपी अज्ञात होने से प्रकरण की पतराशि एक चुनौती प्रतीत हो रही थी । अतः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम अभिषेक तिवारी द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील पाटीदार के नेत्रत्व में टीम का गठन किया गया ।
प्रकरण में मुखबिर तंत्र की सहायता व वैज्ञानिक विधाओ के प्रयोग से अज्ञात आरोपीओ की पतराशि की जाने में सफलता पायी गयी जो निम्नलिखित है :-
मुबारीक पिता गफ़्फ़ुर कुरेशी उम्र 20 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती रतलाम
आसिफ पिता शौकत कुरेशी उम्र 18 वर्ष निवासी मोमीनपूरा मस्जिद के पीछे रतलाम
सिद्दिक पिता अहमद कुरेशी निवासी फकीर मोहल्ला रतलाम
व एक अन्य आरोपी
आरोपीओ की पतराशि कर आरोपीओ के घर की तलाशी ली गई जिसमे आरोपीओ के घर से संदिग्ध मांस बरामद किया गया जिसे जांच हेतु वेटनरी अस्पताल भेजे जाने के उपरांत विधिवत जप्त कर जांच हेतु सुरक्शित किया गया । व प्रकरण में विवेचना जारी है ।
इसके उपरात रतलाम पुलिस प्रशासन, नगर निगम व बेटनरी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित सभी मांस की दुकानों को चेक किया और सेंपल एकत्र किए गए, साथ ही लाइसेन्स चेक करने की प्रक्रिया की गई व जिनके पास वैशानिक दस्तावेज नहीं थी उन दुकानों को सील किया गया। इस प्रकार आज दिनांक को संयुक्त टीम द्वारा कुल 30 अवैध दुकानों को सील किया गया है व 1 दुकान को तोड़ा गया है।
प्रकरण में वर्तमान में आरोपी की तलाश जारी है जिन्हें शीघ्र पकड़ा जाकर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




