News by – विवेक चौधरी
रतलाम । अचानक हुए प्रशासनिक फेरबदल में रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का तबादला खरगोन कर दिया गया है जबकि उनका स्थान निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी लेंगे। इस फेरबदल के चलते लोगों में नए कलेक्टर के बारे में जानने की उत्सुकता है। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 1996 में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया और आई.ए.एस. वर्ष 2019 का पद मिला ( वर्ष 2012 की वरिष्ठता के साथ )। अपनी सेवाकाल में वे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे उज्जैन, खरगोन, होशंगाबाद, देवास, खंडवा में एसडीएम और एडीएम रहे है। साथ ही उन्होंने भोपाल एवं होशंगाबाद क्षेत्र के लिए जिला कृषि उत्पादन विपणन समिति के सचिव एवं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्य किया है। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास अधिकारी एवं ग्रामीण विकास में जिला पंचायत (परिषद), खरगोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम, खरगोन के प्रशासक और नगर निगम, देवास के आयुक्त के रूप में शहरी विकास विभाग में अपनी सेवाएँ दी। अपने सेवाकाल में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में भी काम किया है। “सिंहस्थ 2016” जैसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़े आयोजन के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। उन्हें सिहंस्थ महाकुम्भ उज्जैन के पांच क्षेत्रों में से एक मंगलनाथ क्षेत्र के प्रभारी और जोनल मजिस्ट्रेट थे।
https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




