News By – नीरज बरमेचा
- प्रभारी मंत्री भदोरिया, विधायक चैतन्य काश्यप, मकवाना द्वारा किया गया भूमि पूजन
रतलाम 17 मई 2022/ मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, विधायक रतलाम शहर चैतन्य काश्यप, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, जिला पंचायत के प्रधान परमेश मईडा द्वारा ग्राम पलसोड़ी में 965 लाख रुपए लागत से बनने वाली सिंचाई तालाब परियोजना का भूमि पूजन किया गया। उक्त तालाब के निर्माण से 390 हेक्टेयर में अतिरिक्त रूप से सिंचाई क्षमता निर्मित होगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने कहा कि इस क्षेत्र को तालाब की सौगात मिली है जिससे क्षेत्र में आधिकारिक रूप से फसलें लहलहाती नजर आएंगी, क्षेत्र का किसान समृद्ध होगा। यह सतत प्रयासों का नतीजा है कि तालाब की सौगात आपको मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सकारात्मक नीतियों के कारण प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का जाल बिछाए दिया गया है। आज की स्थिति में प्रदेश में 50 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा मौजूद है। तालाब निर्माण से जहां किसान समृद्ध होगा उसके खेतों में आवश्यकता के अनुरूप पानी पहुंचेगा वही भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि होगी। प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में पीएम तथा सीएम किसान कल्याण योजनाओं से किसानों को मिलने वाली सहायता को मील का पत्थर बताया। वही 18 मई को किसान कल्याण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजन के द्वारा लाखों किसानों को हजारों करोड़ रुपए की मिलने वाली सहायता की जानकारी दी।
विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि तालाब के निर्माण से इस क्षेत्र की बड़ी आवश्यकता की पूर्ति हो रही है। यह आपके क्षेत्र के विधायक के प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुरजोर प्रयास से प्रदेश के गांव-गांव में सिंचाई सुविधाओं का जाल बिछा दिया गया है।
विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में तालाब निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। तालाब के निर्माण से क्षेत्र में खेती समृद्धि की रफ्तार पकड़ेगी, किसान समृद्ध होगा समूचे क्षेत्र में तरक्की होगी।

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




