मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा वर्चुअली रतलाम के ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का किया भूमि पूजन किया…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  •  शहर के फोरलेन तथा सीसी रोड निर्माण कार्यों का भी भूमि पूजन किया हुआ
  • पीएम आवास के हितग्राहियों को 87 लाख राशि वितरित की गई
  • रतलाम में जिले के प्रभारी मंत्री भदौरिया, विधायक कश्यप उपस्थित रहे

रतलाम 17 मई 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से रतलाम के बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का भूमिपूजन किया। टांसपोर्ट नगर 3116 लाख रूपए की लागत से बनेगा।

 मुख्यमंत्री ने रतलाम शहर में बनने वाले 243 लाख रूपए के फोरलेन निर्माण तथा 94 लाख रूपए के सीसी रोड़ का भी भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के अन्तर्गत 115 हितग्राहियों के खातों में 87 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क मूंग वितरण का शुभारम्भ भी किया गया। विद्यार्थियों को मूंग के पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर रतलाम में गुलाब चक्कर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, विधायक चैतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईड़ा,  कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत  जमुना भिडे, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, अभिषेक गेहलोत, निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक  संगीता चारेल, प्रदीप उपाध्याय, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, बलवंत भाटी, निलेश गांधी, जीवन कोठारी, मयूर पुरोहित, केके सोनी, सुदीप पटेल, राकेश परमार, एसडीएम पांडे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन को देखा सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा पर शहरी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन नगरीय व्यवस्था में आए हैं, यह सब इच्छाशक्ति और संकल्पों का प्रतिफल है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रतलाम में स्वच्छता तथा अन्य परिदृश्यों में सकारात्मक परिवर्तन अल्प समय में परिलक्षित हो रहा है। निश्चित रूप से रतलाम शहर परिवर्तन करते हुए मिसाल कायम करेगा। शहर विधायक चैतन्य काश्यप के नेतृत्व में रतलाम शहर औद्योगिक, व्यापारिक तथा सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में एक नए स्वरूप में विकसित होने जा रहा है।

विधायक काश्यप के प्रयासों से रतलाम मेडिकल कॉलेज स्थापित हो गया है अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रोजेक्ट भी साकार नजर आने लगे हैं।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम शहर चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। शहर विकास के कई नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। कश्यप ने रतलाम शहर में नगर निगम के माध्यम से कराए जाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी अपने उद्बोधन में दी। जिनमें गंदे पानी के ट्रीटमेंट, सीवरेज सिस्टम, हनुमान ताल तथा झाली तालाबों का उन्नयन सड़कों के निर्माण आदि शामिल है। टांसपोर्ट नगर की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में आभार निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा व्यक्त किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|