न्यू रोड स्थित मकान में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना, पुलिस कर रही है तफ्तीश..

0

N­ews by –  विवेक चौधरी

रतलाम। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस को बंद मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस के पहुँचने पर न्यूरोड स्थित उक्त मकान में एक युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि उक्त मकान प्रख्यात वकील रहे स्व. नरेन्द्र सिंह पुरोहित का है और मृतक उनका पुत्र मनीष है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकरजांच शुरू कर दी है। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि मृतक की लाश पिछले दो तीन दिनों से मकान के भीतर पडी हुई थी। तेज गर्मी के चलते लाश सड़ने लगी थी जिसकी वजह से आसपास में बदबू फैलने लगी थी। इसी बदबू से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, जिससे मामले का खुलासा हुआ। मामला स्टेशन रोड क्षेत्र का है और पुलिस जाँच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनीष पिता नरेंद्र पुरोहित के रूप में हुई है। थाना प्रभारी किशोर पाटन वाला का कहना है कि शव डीकम्पोज्ड हो गया है। मौत कैसे हुई इसके बारे में पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।