News by – विवेक चौधरी
रतलाम। कोरोना संक्रमण की चौथी दस्तक की तैयारियों के संकेत मिलने लगे है। रतलाम में लगातार तीसरे दिन तीसरा कोविड पॉजिटिव केस सामने आया है। इस बार शहर के शुभम श्री कॉलोनी से 36 वर्षीया महिला पॉजिटिव बताई जा रही है। पाठकों से भी निवेदन है कि सतर्क रहें और सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की सुरक्षा में ही समझदारी है।




