क्या फिर विवाद में आएगी रतलाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकारिणी की नई लिस्ट??

0

News By – Team रतलामी फीवर

रतलाम। जिला रतलाम भाजयुमो कार्यकारिणी की नई लिस्ट फिर चर्चा का विषय बन रही है। पूर्व में सोशल मीडिया पर बिना हस्ताक्षर वाली एक लिस्ट वायरल हुई थी जिसमे अब फिर से बदलाव हुआ दिखाई दे रहा है। अब भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर वाली नई कार्यकारिणी की नई लिस्ट सामने आई है। पहले की सूची में 48 नाम कार्यकारिणी में थे जिसे घटाकर 27 किया गया है। यद्धपि इस लिस्ट को आधिकारिक रूप से अभी तक जारी नहीं किया गया है। न्यूज़ इंडिया 365 के सूत्रों के अनुसार यह नई लिस्ट भोपाल तक पहुँच गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्यों की लिस्ट रतलाम में बनाई गई थी, जिसे बदलकर प्रोटोकॉल के हिसाब से 27 लोगों की गई है। हालांकि अभी भी जो लिस्ट हाथ लगी है इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा और भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के हस्ताक्षर तो हैं लेकिन इसमें भी दिनांक का स्थान खाली है। इसलिए यह अब प्रतीक्षा का विषय ही है कि सामने क्या आता है।

हस्ताक्षर की गयी नयी अपडेट (28 पदाधिकारीगण के साथ) लिस्ट:- 

पुरानी (48 पदाधिकारीगण के साथ) लिस्ट:-

 


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|