नगरीय एवं पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक कल…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम / आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री मा. हितानंद शर्मा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण रतलाम जिला बैठक 22 मई रविवार शाम 4 बजे गीता मंदिर रोड़ स्थित रंगोली सभागृह मे आमंत्रित की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा जी के अनुसार बैठक को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव के जिला प्रभारी सोनू गेहलोत जी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष उज्जैन तथा पंचायत चुनाव के लिए जिले के प्रभारी यशपाल सिंह सिसोदिया जी विधायक मंदसौर उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि भाजपा जिला बैठक मे माननीय सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष ,सदस्य, जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,  जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम सभापति, मोर्चो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, एवं वरिष्ठजन अपेक्षित है ।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|