राष्ट्रीय शिक्षा नीति का आधार लेने का संकल्प लेना है विज़न 2025 – अखिलेश मिश्रा

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम | नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करवाना एवं भारत के परंपरागत ज्ञान से हमे सभी को पहचान कराना है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति का आधार लेने का संकल्प लेना है विज़न 2025, भारत विश्व गुरु बनेगा, भारत बदल रहा है, भारत विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है | संपूर्ण विश्व मे भारतीय संस्कृति की छवि बढ़ रही है | संपूर्ण विश्व के लोग व्यापार के लिए भारत की ओर आकर्षित हो रहे है | भारत की शिक्षा पद्धति बहुत अच्छी है , धर्म का प्रभाव बढ़ रहा है , अत्यंत महत्वपूर्ण होगी यह शताब्दी | रतलाम औद्योगिक क्षेत्र विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, रतलाम की सेव, सोना, साड़ी सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध है | उक्त विचार सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर में विद्या भारती मालवा की चार दिवसीय प्राचार्य / प्रधानाचार्य योजना बैठक मे पधारें मुख्य अतिथि विद्या भारती मालवा प्रांंत के संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा ने व्यक्त किए|


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया| योजना बैठक मे मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा (विद्या भारती मालवा प्रांंत के संगठन मंत्री), डॉ. राजेन्द्र शर्मा (विद्या भारती मालवा ग्रामीण शिक्षा प्रांतीय अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र धनगर ( विद्या भारती मालवा प्रांतीय सचिव ) मंचासीन रहे|

अतिथियों का स्वागत महेश गुप्ता व माखन सिंह आंजना ने किया| अमृत वचन मनीष सोनी व गीत संतोष विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया | संचालन सुंदरलाल शर्मा (प्रशिक्षण प्रांत प्रमुख ) ने किया|

योजना बैठक में विद्या भारती मालवा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोपाल काकानी , प्रांत प्रमुख पंकज पंवार, प्रांत सदस्य रशेष राठौड़, ग्रामीण ईकाई प्रांत प्रमुख मदन राठौर, महाप्रबंधक महेन्द्र भगत व क्षेत्रीय अधिकारी , प्राचार्य / प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे |


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|