विधायक डॉ पांडेय के प्रयास रंग लाये, जावरा विधानसभा को मिली दो आईटीआई की सौगात, पदों सहित आदेश जारी..

0

News By – नीरज बरमेचा 

जावरा/ जावरा विधानसभा क्षेत्र में जन सुविधा दिलाने व विकास कार्यो को स्वीकृत कराने के अभियान में सफलता मिलती जा रही है।विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा किये जा रहे निरन्तर प्रयासों को प्रदेश के मुखिया प्रोत्साहित कर रहे है।एक दिन पूर्व किये निवेदन को तुरंत स्वीकार करते हुए जावरा विधानसभा क्षेत्र में दो आई टी आई की सौगात प्रदान कर दी है।इस बड़ी सौगात से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय जावरा विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास हेतु गत दो दशक से गंभीरता से प्रयास कर रहे है।जिसके तहत बंद पड़ी शुगर मिल को पुनः शासन के पास दिलावाया गया और उद्योग विभाग के माध्यम से इसके विकास की प्रक्रिया शुरू की गई।इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन करने की दिशा में निरन्तर प्रयास किये,ताकि क्षेत्र के युवा प्रशिक्षित होकर स्वयं का रोजगार व उद्योग शुरू कर सके।इसके अलावा विधायक डॉ पांडेय ने विगत वर्षों में पिपलोदा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रारम्भ करने का बीड़ा उठाया।तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जावरा प्रवास के दौरान इस प्रस्ताव पर सहमति भी जताई थी।किंतु बीच के दूसरे शासनकाल में इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया।विधायक डॉ पांडेय ने एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अवगत कराया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की प्रचुर सम्भावना है।आगामी दिनों में बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र के प्रारम्भ होने के बाद प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता होगी।इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र में नवीन पदों पर प्रशिक्षित व डिप्लोमा धारी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे है।विधायक डॉ पांडेय दवारा रखे गए क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता को प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी थी।श्री चौहान की जावरा विधानसभा क्षेत्र पर सहृदयता के फलस्वरूप एक दिन में ही जावरा व पिपलोदा नगर में आईटीआई प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति का आदेश जारी हो गया है।

पिपलौदा व जावरा नगर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई प्रारम्भ होने से युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा।आईटीआई प्रारम्भ किये जाने के साथ नियमित पदों की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने से क्षेत्र में हर्ष है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी,नगर अध्यक्ष पवन सोनी,महामंत्री राजेश शर्मा,सोनू यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वास शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश धाकड़,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी,पिपलौदा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, महामंत्री दिनेश पाटीदार, अशोक साँसरी, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल जेन,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त पाटीदार, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष अमित पाठक,जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़,किसान मोर्चा अध्यक्ष नटवर व्यास,युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,सुखेड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष रितिक जोशी सहित विभिन्न पदाधिकारियो ने हार्दिक बधाई देते हुए विधायक डॉ पांडेय व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|