प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री चौहान का वर्चुअल उद्बोधन देखा व सुना गया…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 31 मई 2022/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिमला से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद तथा उद्बोधन का प्रसारण रतलाम जिले में भी किया गया। रतलाम मुख्यालय पर स्थानीय विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को हितग्राहियों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा देखा गया। इस दौरान सांसद  गुमानसिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, प्रदीप उपाध्याय, संगीता चारेल, अनीता कटारिया, निर्मल कटारिया, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी वर्चुअल देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत शासन की विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया।

इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।

विधायक चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ व्यापक स्तर पर निर्धन पिछड़े वर्ग को प्राप्त हो रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ रही है। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|