द्वितीय दिवस विभिन्न पदों के लिए कुल 11 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त..

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 31 मई 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। इस क्रम में द्वितीय दिवस जिले में कुल 11 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

मंगलवार को जनपद पंचायत आलोट में जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए तथा पंच पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

जनपद पंचायत बाजना में सरपंच पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र तथा पंच पद के लिए 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।

जनपद पंचायत रतलाम में सरपंच पद के लिए 1 तथा पंच पद के लिए 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|