News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
- नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल पर हमला
- महापौर पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे पोरवाल
- जमीन विवाद को लेकर हुआ भाजपा नेता पर हमला
- हमले में सिर पर आई गंभीर चौटें, इलाज जारी
रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता दिनेश पोरवाल पर हमले की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हमले में पोरवाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पोरवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज शुरु कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भाजपा नेता से मारपीट का केस दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
मामला शहर के दीनदयाल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरिया की एक खदान का है। बताया जा रहा है कि, खदान को लेकर विवाद होना सामने आया है। जिसमें दिनेश पोरवाल घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल रतलाम नगर निगम सीट के ओबीसी होने के बाद से महापौर पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में उनपर हुआ हमला राजनीतिक सुगबुगाहट को भी बढ़ावा देने लगा है। हालांकि, यहां हम ये स्पष्ट कर दें कि, अबतक ऐसे कोई संकेत सामने नहीं आए हैं कि, इस हमले का का कोई राजनीतिक कनेक्शन हो। विवाद जमीनी मामले को लेकर बताया जा रहा है।
दिनेश पोरवाल का आरोप
घटना में घायल दिनेश पोरवाल ने मारपीट का आरोप कई प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाया है। उनका कहना है कि, संबंधित स्थान पर उनके नाम एक खदान अलॉट है। लेकिन, उसपर अन्य पक्ष की तरफ से भी मामला न्यायलय में पंजीबद्ध है। कोर्ट के निर्देशानुसार एक दिन पूर्व जमीन की फोटो ग्राफी और सीमांकन किया जाना था। किसी कारणवर्श वो कल न हो करके बुधवार को हो रहा था। इसी सिलससिले में वो उक्त जमीन पर गए थे, जहां उनपर हमला किया गया है। उनका कहना है कि, उनके साथ साथ उनका बेटा और कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे, जिनपर हमला हुआ है। हालांकि, उन्हें कम चोटें आई हैं।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





