ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो गाडियॉं प्रभावित…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  के रतलाम-नीमच खंड में रेलवे ट्रैक मरम्‍मत हेतु जून, 2022 के प्रत्‍येक रविवार को पांच घंटे का ब्‍लॉक लेना प्रस्‍तावित है। इस प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो गाडियॉं प्रभावित होगी।

 1. गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस, यमुना ब्रिज से 04, 11, 18 एवं 25 जून, 2022 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन तक आएगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

 2. गाड़ी संख्‍या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, रतलाम से 05, 12, 19 एवं 26 जून, 2022 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|