जानिए क्या है त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 04 जून 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत रतलाम जिले में शनिवार को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति इस प्रकार रही ।

जनपद पंचायत आलोट क्षेत्र में जनपद पंचायत सदस्य हेतु 32, सरपंच पद हेतु 149, पंच पद हेतु 302 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए । बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 43, सरपंच पद हेतु 99, पंच पद हेतु 289 नाम निर्देशन पत्र, जावरा जनपद पंचायत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 40, सरपंच पद हेतु 130 एवं पंच पद हेतु 231 नाम निर्देशन पत्र, पिपलोदा जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 20, सरपंच पद हेतु 97 एवं पंच पद हेतु 180 नाम निर्देशन पत्र, रतलाम जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 32, सरपंच पद हेतु 146 एवं पंच पद हेतु 308 नाम निर्देशन पत्र,  सैलाना जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 23, सरपंच पद हेतु 100, पंच पद हेतु 143 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य हेतु 31 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|