रतलाम के MCH में जन्म लिया एक एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे, देखकर है सब हैरान….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम। कहते है कि बच्चे तो भगवान का रूप होते है और उनपर सभी का स्वाभाविक स्नेह दुलार होता है। लेकिन रतलाम में MCH (महिला एवं बाल चिकित्सालय) पर एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसे देखकर सब हैरान है। प्रथम दृष्टया बच्चा एलियन बेबी जैसा नज़र आ रहा है। बच्चे के शरीर की सभी नसे साफ दिख रही है, प्रथम दृष्टया बच्चा डरावना नजर आ रहा है। उसके अंग भी ठीक से विकसित नहीं हुए है। फिलहाल आईसीयू में उसका उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को जन्मा यह बच्चा बड़ावदा निवासी साजिदा पति शफीक का है, जिसका आईसीयू इंचार्ज डॉ नावेद कुरेशी की देखरेख में उपचार चल रहा है। चिकित्सीय विज्ञान के अनुसार बताया जा रहा है कि यह एक कॉलोडियन बेबी है। जो कि जेनेटिक समस्या की वजह से ऐसा दिखता है। उसके शरीर में त्वचा विकसित नहीं हुई है। यह बच्चे जल्द ही इंफेक्शन के शिकार हो सकते है। सामान्यतः ये अधिक दिन नहीं रह पाते है। कॉलोडियन बेबी की जन्म की वजह उसके माता पिता के क्रोमोसोम के खराबी हो सकते है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|