त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्ग नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 07 जून 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य मंगलवार को किया गया। कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा की गई । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गेहलोत, एसडीएम कृतिका भीमावद भी मौजूद थे।

अभ्यर्थिता से नाम वापसी 10 जून शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे तक हो सकेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक पश्चात इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के लिए संवीक्षा उपरांत नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति इस प्रकार रही-  कुल आवेदित फार्म 130, कुल स्वीकृत फार्म 127, अस्वीकृत फार्म 3 इनमें एक फॉर्म निरस्त तथा दो फार्म एक ही नाम से अधिक आवेदन होने के कारण विचाराधीन नहीं होने से अस्वीकृत हुए। संवीक्षा उपरांत वार्ड क्रमांक 1 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 2 के लिए 10, वार्ड क्रमांक 3 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 4 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 5 के लिए 8, वार्ड क्रमांक 6 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 7 के लिए 7, वार्ड क्रमांक 8 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 9 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 10 के लिए 7, वार्ड क्रमांक 11 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 12 के लिए 12, वार्ड क्रमांक 13 के लिए 13, वार्ड क्रमांक 14 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 15 के लिए 7 एवं वार्ड क्रमांक 16 के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गए हैं।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|