News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा सीए सदस्यों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न से सम्बंधित अपडेट और सावधानियो पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
रतलाम ब्राँच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा एवं सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया की सेमिनार के मुख्य अतिथि सीए राजेश जी मेहता, इंदौर इनकम टैक्स रिटर्न से सम्बंधित नविन अपडेट और उनसे जुडी सावधानियो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही 44AD, 44ADA, 44AE के अंतर्गत प्रकल्पित कराधान के विषय में जानकारी दी। उपस्थित सीए सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया।
सेमिनार का आरम्भ राष्ट्रीय गान और माँ सरस्वती पूजन से किया गया। तत्पश्चात भारत में पहली बार 18 से 21 नवंबर 2022 तक आयोजित होने जा रही 21वीं विश्व लेखाकारों की कांग्रेस के मेगा इवेंट के लिए नए लॉन्च किए गए वीडियो को आईसीएआई के आदर्श गीत के बाद सदस्यों के साथ साझा किया। हमारा देश दक्षिण एशिया का पहला ऐसा देश हैं, जो विश्व कांग्रेस की मेजबानी कर रहा हैं। इसमें 135 देशो के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
अतिथियों का स्वागत संजय गर्ग, दीपेंद्र चोपड़ा, एवं पार्थ झालानी ने किया। सिकासा अध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल द्वारा अतिथि का परिचय दिया गया। सेमिनार के अंत में नवीन पोखरना, प्रमोद नाहर,संजय कोचर, दीपेंद्र चोपड़ा, सचिन मूणत, रितेश नागोरी, गीता शिवानी, मोहित परिहार और मयंक सोलंकी ने अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित हुए। आभार ब्रांच वाईस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन द्वारा व्यक्त किया गया।
नगर पालिका निगम चुनाव प्रभारी

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





