राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर नमन डफरिया का दूसरी बार राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हुआ चयन…

0

News By – नीरज बरमेचा

इंदौर आई पी एस अकादमी में आयोजित 9 वर्ष आयु वर्ग राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शहर के प्रतिभावान खिलाडी नमन डफरिया ( सुपुत्र CA प्रखर तथा CA रैनी डफरिया) ने बेहतर प्रदर्शन कर सिल्वर मैडल और ट्राफी जीतकर राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

प्रतियोगिता में इंदौर, उज्जैन , धार, ग्वालियर, जबलपुर के खिलाडियों ने भाग लिया था| राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) में 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर के मध्य आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में नमन पुनः मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । पिछले माह विजयवाडा आँध्रप्रदेश में हुई राष्ट्रीय चेस U-08 प्रतियोगिता में भी नमन ने अच्छा प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल की थी| 

नमन जिले के वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट जे पी डफरिया के पौत्र है । सात वर्षीय नमन अभी कक्षा 3 में अध्ययनरत है और 4 वर्ष की अल्प आयु से ही नमन शतरंज की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रारंभ कर विभन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में विजेता रहे है। शतरंज खेल में रतलाम को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले नमन डफरिया इस आयु वर्ग में रतलाम जिले के इतिहास के एक मात्र खिलाड़ी है। शतरंज के उभरते हुए नन्हे खिलाड़ी ने रतलाम जिले का नाम रोशन किया है । नमन की इस उपलब्धि पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ गोपाल मजावदिया, डॉ अभय चोपड़ा, मनीष जोशी, चेतना खेल मेला सचिव मुकेश जैन ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|