News By – विवेक चौधरी
रतलाम। मध्यप्रदेश काँग्रेस पार्टी ने अटकलों को विराम देते हुए नगरीय निकाय के चुनावों के लिए रतलाम महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में युवा मयंक जाट के नाम की घोषणा कर दी है। अब इनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल से होगा। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मयंक जाट के नाम की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भाजपा के अशोक पोरवाल के नाम की तरह काँग्रेस में भी राजीव रावत का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए चल गया था लेकिन अभी हुई आधिकारिक घोषणा के पश्चात स्पष्ट हो गया है कि रतलाम शहर महापौर का मुकाबला भाजपा के प्रहलाद पटेल और काँग्रेस के मयंक जाट के बीच होगा।
मयंक जाट अपनी युवावस्था से काँग्रेस की छात्र राजनीति से जुड़े रहे है। स्व. नारायण पहलवान के भतीजे और दौलत जाट के पुत्र के रूप में उनकी पहले से पहचान रही है। उनके परिवार के ही सुरेश जाट निगम अध्यक्ष रह चुके है। मयंक जाट के नाम पर मुहर लगने से पूर्व काँग्रेस के राजीव रावत, प्रभु राठौड़, फ़ैयाज़ मंसूरी के नाम भी मुख्य रूप से महापौर प्रत्याशी के रूप में सामने आये थे। मयंक जाट पर चल रहे न्यायालय प्रकरणों की वजह से पार्टी में निर्णय लेने में विलंब हो रहा था। बताया जा रहा है कि प्रदेश के वरिष्ठ काँग्रेस नेता विवेक तंखा से इस बाबत सलाह मशविरा लेने के बाद यह निर्णय लिया गया। घोषणा के प्रतीक्षा के समय जाट परिवार से जुड़े एक वरिष्ठ चिकित्सक का नाम भी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आया था। फिलहाल सारी अटकलों पर अब विराम लग गया है और अब काँग्रेस पार्टी के रतलाम नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों के नामों के घोषणा की प्रतीक्षा शेष रही है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





