आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा जब्त…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 18 जून 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आदेश अनुसार रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड व नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी एम.एल.मांडरे के नेतृत्व में ग्राम पाटडी रतलाम में वृत रतलाम स के प्रभारी अधिकारी पुष्पराज सिंह द्वारा रंगली पति नानजी के कब्जे से 7 लीटर हाथभट्टी  मदिरा व 100 किलोग्राम लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915  की धारा 34 (1) के तहत एक  प्रकरण कायम किए गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 6400  रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाहीं में आबकारी आरक्षक भागवती सोलंकी नगर सैनिक पंकज पोरवाल, नितिन कुशवा का विशेष योगदान रहा।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|