कंपनी ऑडिटर रिपोर्ट एवं एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स पर सेमिनार का आयोजन…

0

News By – नीरज बरमेचा

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा सीए सदस्यों के लिए कंपनी ऑडिटर रिपोर्ट एवं एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

रतलाम ब्राँच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा एवं सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया की सेमिनार के मुख्य वक्ता सीए असीम जी त्रिवेदी, इंदौर द्वारा कंपनी ऑडिटर रिपोर्ट ऑर्डर 2020 के प्रमुख बिन्दुओ पर प्रकाश डाला एवं उसमे हुआ संसोधन को समझाया। साथ ही एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स के हिसाब से एकाउंटिंग में होने वाली सामान्य गलतियों एवं उनके उपयुक्त सुझावो की जानकारी प्रदान की। उपस्थित सीए सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया।

सेमिनार का आरम्भ राष्ट्रीय गान और माँ सरस्वती पूजन से किया गया। तत्पश्चात भारत में पहली बार 18 से 21 नवंबर 2022 तक आयोजित होने जा रही 21वीं विश्व लेखाकारों की कांग्रेस के मेगा इवेंट के लिए नए लॉन्च किए गए वीडियो को आईसीएआई के आदर्श गीत के बाद सदस्यों के साथ साझा किया। हमारा देश दक्षिण एशिया का पहला ऐसा देश है, जो विश्व कांग्रेस की मेजबानी कर रहा हैं। इसमें 135 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ब्रांच चेयरमैन अंकित बरमेचा ने इंदौर से पधारे प्रमुख वक्ता का स्वागत कर बताया कि शहर के अधिकांश युवा सीए सदस्यों के गुरु रहे सीए असीम जी त्रिवेदी के सानिध्य पाकर हम गौरवान्वित हैं। अतिथि का स्वागत ब्रांच वाइस चेयरपर्सन प्रणिता जैन, ट्रैज़रर आकाश मित्तल एवं नविन पोखरना ने किया। अतिथि परिचय गीता शिवानी द्वारा दिया गया। सेमिनार के अंत में सिकासा चेयरमैन मोहित श्रीमाल, विजय सोमानी, अमित वच्छानी निशीथ जैन अमित शर्मा एवं शगुन बड़जात्या ने अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित हुए। सेमिनार का संचालन नवरतन जैन ने किया।

रतलाम ब्रांच द्वारा 8वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सीए सदस्योंएवं स्टूडेंट्स के लिए ब्रांच पर तीन दिवसीय योग कैंप 19 से 21जून तक आयोजित किया जा रहा हैं।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|