नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 18 जून 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 18 जून की स्थिति में जिले के 8 नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल 431 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें  नगर पालिका परिषद जावरा के पार्षद पद के लिए 75, नगर परिषद आलोट के पार्षद पद के लिए 33, नगर परिषद बड़ावदा के पार्षद पद के लिए 11, नगर परिषद पिपलोदा के पार्षद पद के लिए 27, नगर परिषद ताल के पार्षद पद के लिए 48, नगर परिषद नामली के पार्षद पद के लिए 31, नगर परिषद धामनोद के पार्षद पद के लिए 43, नगर निगम रतलाम के महापौर पद के लिए 09 एवं पार्षद पद के लिए 154 नाम निर्देशन पत्र शामिल है।

दिनांक 11 जून से 18 जून तक जिले के आठ नगरीय निकायों में कुल 817 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें  नगर पालिका परिषद जावरा के पार्षद पद के लिए 120, नगर परिषद आलोट के पार्षद पद के लिए 100, नगर परिषद बड़ावदा के पार्षद पद के लिए 66, नगर परिषद पिपलोदा के पार्षद पद के लिए 68, नगर परिषद ताल के पार्षद पद के लिए 80, नगर परिषद नामली के पार्षद पद के लिए 83, नगर परिषद धामनोद के पार्षद पद के लिए 59, नगर निगम रतलाम के महापौर पद के लिए 13 एवं पार्षद पद के लिए 228 नाम निर्देशन पत्र शामिल है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|