News By – नीरज बरमेचा
- शहर विकास के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए पार्षद प्रत्याशी- विधायक काश्यप
- सोशल मीडिया को लेकर सतर्क रहने की हिदायत
रतलाम 20 जून 2022। नगर निगम चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशियों से विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर विकास के लिए भाजपा शासनकाल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, हमे विकास के मुददे पर ये चुनाव लडना है। श्री काश्यप नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षद प्रत्याशियों की परिचय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला एवं मंडल पदाधिकारी और 49 वार्ड के सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।
विधायक काश्यप ने बैठक में सभी प्रत्याशियों को चुनावी रणनीति की बारिकियांे से अवगत कराते हुए चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी समझाइश दी। उन्होने कहा कि सामान्य शिकायतों का महत्व नहीं है, लेकिन यदि कोई गंभीर मामला है तो प्रत्याशी अभिभाषकगण से चर्चा कर सकते है। इस बार चुनाव में पहली बार पार्षद प्रत्याशियों से चुनाव खर्च का हिसाब मांगा गया है, इसलिए सभी प्रत्याशी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर तय करें कि प्रत्येक दिन किस तरह से हिसाब रखना है।
विधायक काश्यप ने बताया कि प्रत्याशी को एक चाय का भी हिसाब रखना है। कलेक्टर ने रेट लिस्ट तय कर रखी है, चुनावी खर्च का रोज हिसाब भी देना है। तीन लाख तीस हजार रूपए खर्च की सीमा है, 15-20 दिन के खर्च का आंकलन कर उस मान से खर्चा करें और हर चीज का हिसाब रखें क्योकि निर्वाचन कार्यालय के वीडियोग्राफर भी घूमकर रिकॉर्डिंग करते है।

विधायक काश्यप ने प्रत्याशियों को सोशल मीडिया से सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा कि वे किसी भी क्रिया पर तत्काल प्रतिक्रिया न आप दें और न ही परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल से प्रतिक्रिया होने दें। वे भाजपा प्रत्याशी है, इसलिए उनकी प्रतिक्रिया बहुत ही महत्वपूर्ण है। वे सिर्फ पार्टी की तरफ से अधिकृत जानकारी ही फारवर्ड करें। विधायक काश्यप ने संबल योजना सहित सरकार की जनहितेषी सभी बडी योजनाओं की जानकारी आमजन को दंेने का आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्याशी लोगों को बताए कि जिनके संबल बनते है, उनका आयुष्मान कार्ड भी बनता है।
बैठक में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने पार्षद प्रत्याशियों से कहा कि हमें सामने वाले को कमजोर नहीं समझना है और पूरी ताकत से चुनाव लडना है। समय कम है इसलिए अपने क्षेत्र में जाकर 10-20 लोगों की बैठक लेकर रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा शहर में कराए गए कामों की जानकारी सबको दे। इससे ये चुनाव अपने आप जीत जाएंगे। प्रदेश के किसी अन्य शहर में इतने विकास कार्य नहीं हुए है, जितने रतलाम शहर में हुए है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





