News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 21 जून 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य मे कलेक्टर रतलाम नरेन्द्र सूर्यवंशी के आदेशानुसार व सहायक आबकारी आयुक्त नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल मांडरे तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एन.आर. वास्कले के नेतृत्व में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 21 जून को वृत्त आलोट (ब) में प्रभारी के के पडरिया एवम द्वारा वृत्त क्षेत्र के ग्राम कसारी में दबिश देकर आरोपी बड्डीबाई मोंगिया के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व जयसिंह मोंगिया के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा शांतिबाई के कब्जे से 9 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। ग्राम में नाले किनारे से कुल 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 750 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर किये।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





