भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने की नाम वापसी…

0

News By – नीरज बरमेचा

विधायक काश्यप से मुलाकात कर व्यक्त किया पार्टी को जिताने का संकल्प
रतलाम 21 जून 2022। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों से नामांकन पत्र प्रस्तुत करने वाले पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापसी की है। वार्ड क्रमांक 43 की प्रत्याशी एवं पूर्व भाजपा पार्षद मोनिका सोनी ने मंगलवार को नाम वापसी के बाद शहर विधायक चेतन्य कश्यप से भेंट की। उन्होंने पार्टी हित में कार्य करने एवं पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5 से रविन्द्रसिंह, 8 से पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मालवीय, वार्ड क्रमांक 12 से शशि अभय जैन, वार्ड क्रमांक 19 से ललिता अरविंद गुर्जर, 21 से किरण जितेन्द्र सिलावट, 36 से सरिता पवन प्रकाश गुर्जर ने संबंधित वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस लिया है। अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की जाना है, लेकिन मंगलवार को निर्धारित समय गुजर जाने से वे नाम वापस नहीं ले पाए। इन प्रत्याशियों द्वारा बुधवार को नाम वापसी की जाएगी। सभी प्रत्याशियों ने शहर विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की बात कही।

विधायक काश्यप ने प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पणपूर्वक की गई मेहनत से भाजपा निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|