जानिए कैसा रहा आज का भाजपा और कांग्रेस का जनसंपर्क…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि देकर किया याद
  • भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने माल्यार्पण कर किया याद
रतलाम 23 जून 2022। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर पुष्पांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि भाजपा आज जिस विशाल वटवृ़क्ष के रूप में खड़ी है, उसकी शुरूआत डॉ. मुखर्जी द्वारा जनसंघ के रूप में की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा आज डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा कर देश को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बताया कि रत्नपुरी उद्यान स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित की उपस्थिति में मार्ल्यापण कर डॉ. मुखर्जी का स्मरण किया गया। जिला भाजपा मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने भी रत्नपुरी स्थित उद्यान पहुंचकर डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनका स्मरण किया। इस दौरान मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रकाश बंशीवाल और नारायण सांकला मौजूद रहे। 

 
——————
  • विधायक चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में होगी भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत
  • नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान आज से जोर पकड़ेगा
  • सुबह अलकापुरी अम्बे चौक व सायं धानमण्डी से होगी शुरुआत

रतलाम 23 जून 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत शुक्रवार को विधायक चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में सुबह 9 बजे अलकापुरी स्थित अम्बे चौक से होगी। जनसंपर्क में सुबह रतलाम नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद प्रत्याशी देवश्री पुरोहित और वार्ड क्रमांक 6 के प्रत्याशी शक्ति सिंह साथ में रहेंगे।

जनसंपर्क मार्ग – अंबे चौक से नवले साहब वाली गली, नेहा किराना होते हुए संजय गुप्ता के पास से मेहरबानसिंहजी की गली, विश्वकर्मा मंदिर, सॉंईं मंदिर, जनता कॉलोनी होते हुए मनीष पान भण्डार की गली से मुख्य सड़क नया गांव होते हुए बड़ा शनि मंदिर, न्यू गांधी कॉन्वेन्ट स्कूल होते हुए इंद्रलोक नगर मुख्य मार्ग। यहां से गणेश नगर, राजीव नगर, पूनम विहार, मॉर्निंग स्टार स्कूल से होकर टैंकर रोड पर जनसंपर्क समापन होगा।

सायं जनसंपर्क की शुरुआत 4 बजे रानीजी का मंदिर से होगी। यहां से नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, जैन कॉलोनी, एमएलबी स्कूल, कोठारीवास, गेलड़ा नमकीन, खेरादीवास, घास बाजार, माणकचौक, दौलतगंज, डालू मोदी बाजार पर समापन होगा।

————————-
  • भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब
  • शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं का लिया आशीर्वाद

रतलाम 23 जून 2022। भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर प्रत्याशी पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद लिया और सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

महापौर प्रत्याशी पटेल ने जनसंपर्क की शुरुआत के पूर्व टांक समाज की बैठक में पहुंचे तथा समाजजनों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पटेल ने गणेश देवरी से जनसंपर्क शुरू कर शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिड टाउन कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी पटेल ने सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्रसिंह राठौर के यहां पहुंचकर कन्या पूजन किया। इस दौरान मिड टाउन विकास समिति के सभी पदाधिकारी और कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे।










  • कांग्रेस  महापौर प्रत्याशी  जनसंपर्क के दौरान  जोरदार स्वागत
  • जगह जगह महिलाओ ओर बहनों ने उतारी आरती
  • दो वार्ड में हुआ जनसंपर्क
  • जनसंपर्क में मिला भारी जनसमर्थन

नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस  प्रत्याशी  भाई मयंक  जाट  का  वार्डो में जनसंपर्क का आज से श्री गणेश  हुआ।  जनसंपर्क में  कांग्रेस प्रत्याशी मयंक  जाट  को भारी जनसमर्थन  मिला। जनसंपर्क के दौरान  कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में  कांग्रेस  कार्यकर्ता  शामिल थे।

नगर निगम चुनाव  प्रचार के लिए अब शहर में  कांग्रेस  प्रत्याशी मयंक जाट अब वार्डो में  जनसंपर्क के लिए  आज से  वार्डो में निकल पड़े है। कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट  ने अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुवात वार्ड नंबर 1 से की। यह  राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर की।इसके बाद  ढोल ढमाके के साथ  कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट  वार्ड की गलियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का आशीर्वाद लेने निकल  पड़े। उनके साथ वार्ड 1 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भावना हितेश पेमाल   भी साथ थी। वार्ड 1  गांधीनगर की  गलियों गलियों में  निकले  कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट का जोरदार  स्वागत किया।  वार्ड में  जनसंपर्क के दौरान   कुछ कन्याओं ने  महापौर प्रत्याशी मयंक जाट को रक्षा सूत्र बाँध कर ओर तिलक लगाया। वार्ड 2 में   जनसंपर्क के दौरान  कांग्रेस  प्रत्याशी मयंक जाट ने पी एन्ड टी  कालोनी, लक्ष्मण पूरा,   वाल्मीकि बस्ती सहित सम्पूर्ण  वार्ड में  घूम कर मतदाताओं का अशीर्वाद लिया। मयंक जाट के साथ  वार्ड 2 की  कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी  कविता मुकेश  महावर  भी साथ थी।दोनो वार्डो में  कांग्रेस प्रत्याशी  मयंक जाट  का जगह  जगह  महिलाओ ने जोरदार स्वागत  किया। जनसम्पर्क के दौरान   शहर कांग्रेस अध्यक्ष  महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, जोएफ आरिफ कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता  जनसम्पर्क के दौरान  कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, पारस दादा, शांति लाल छपरी,कैलाश छपरी,किशन लाल गोसर, ओम जी बिडवांन,बाबू लाल भाटी,एडवोकेट कुलजीत, राजू खण्डेलवाल, श्याम भाई, नन्दकिशोर पांडेय आदि बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे
______________
कांग्रेस प्रत्याशी का 24 जून 2022 चार वार्डो में होंगा जनसम्पर्क… 

नगर निगम चुनाव में महापौर पद के  कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट 24 जून 2022 को शहर के चार वार्डो में मतदाताओं से रूबरू होकर अशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट सुबह वार्ड क्रमांक 24 ओर 25  में  जनसंपर्क करेंगे । इस दौरान  इन दोनों वार्ड के  पार्षद पद के कांग्रेस उम्मीदवार सलीम बागवान, ओर अरुण दगदी भी साथ रहेंगे। वार्ड 26 ओर 38 में  कांग्रेस प्रत्याशी  मयंक जाट  शाम को जनसम्पर्क करेंगे। उनके साथ वार्ड  कांग्रेस प्रत्याशी वाहिद शेरानी ओर ईशा सोलंकी रहेंगे।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|